फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खास खबर प्रसूता महिलाओं के अतिरिक्ति प्रोटिन युक्त आहार हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आशुतोष डोगरा
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली अतिरिक्त प्रोटीन युक्त आहार सुविधा बंद पड़ी है। इससे प्रसूता महिलाओं को अब अपने स्तर पर ही अतिरिक्त आहार के लिए खुद पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आचार संहिता का हावला देते हुए आहार देने के लिए टेंडर प्रक्रिया न होने का हवाला दिया जा रहा है। इन सबका खामियाजा जरूरतमंद महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं को अतिरिक्त प्रोटीन युक्त आहार देने की सुविधा है। इस सुविधा के तहत महिलाओं को साधारण डाइट के अलावा अतिरिक्त आहार देने का प्रावधान है। इस सुविधा को देने के लिए अलग से टेंडर किए जाते हैं, लेकिन इस बार आचार संहिता के चलते क्षेत्रीय अस्पताल में इस सुविधा को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

प्रसूता महिलाओं के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में 30 रुपये की अतिरिक्त डाइट देने की सुविधा है। अस्पताल में यह सुविधा अक्तूबर माह से बंद पड़ी है। अस्पताल में दाखिल होने पर गर्भवती महिला को प्रसव के बाद तक दाखिल रहने तक पर यह सुविधा मिलती है। इस अतिरिक्त डाइट को अस्पताल प्रबंधन ने पहली दिसंबर से शुरू कर दिया है। इस अतिरिक्त आहार में साधारण डाइट के अलावा दूध, अंडा, पनीर व फल दिए जाते हैं ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। वर्तमान में समय में प्रसूता महिलाएं इस सुविधा से महरूम हैं।
रोजाना होते हैं करीब दस प्रसव
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना दस के करीब प्रसव होते हैं। इसके अलावा चयनित दिनों में प्रसव से संबंधित ऑपरेशन भी किए जाते हैं। इन सभी प्रसूता महिलाओं को प्रसव के लिए स्वास्थ्य संबंधी उपचार व आगामी टेस्ट व अन्य दिक्कतों के चलते अस्पताल में ही दाखिल रहना पड़ता है। एक समय में गायनी वार्ड में 40 से 50 महिलाएं उपचार के लिए दाखिल रहती हैं। ऐसे में प्रसूता महिलाओं को अतिरिक्त प्रोटीन युक्त आहार सुविधा होने के बावजूद न मिल पाना विभाग व प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि टेंडर न होने के कारण प्रसूता महिलाओं को अतिरिक्त आहार नहीं मिल पा रहा है। आचार संहिता के बाद जल्द ही इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें