फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहनियां काट रहे व्यक्ति को लग गया करंट, मौत

Mon, 23 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मवा सिंधिया में करंट की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान राम सिंह निवासी मवा सिंधिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मवा सिंधिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राम सिंह पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था कि इसी दौरान पेड़ से काटी टहनी पास से गुजर रही विद्युत लाइन पर जा गिरी। इससे राम सिंह को करंट लग गया। वह बुरी तरह से झुलस कर पेड़ से नीचे सड़क पर जा गिरा।

आनन-फानन में उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें