फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा रुद्रानंद में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

Sun, 22 Nov 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में पंच भीष्म पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे कोटि गायत्री महायज्ञ में रविवार को छठे दिन लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर माथा टेका। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डेरा के अधिष्ठाता एवं वेदांताचार्य सुग्रीवानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


धूने पर माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम सवा चार बजे तक श्रद्धालु धूने पर माथा टेकने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे। आश्रम परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। इस बीच दोपहर को श्रद्धालुओं ने वृंदावन से आए कथावाचक राकेश शास्त्री के प्रवचन भी सुनें। दिन भर आश्रम परिसर में भजन मंडलियां कीर्तन करती रहीं जिससे माहौल भक्तिमय बन गया।

देर शाम रासलीला में कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। सुबह यज्ञशाला में बनारस से आए आचार्य दीपशंकर त्रिपाठी ने वेद माता गायत्री जी की पूजा करवाई। सुग्रीवानंद महाराज के शिष्य आचार्य हेमानंद, एनआरआई एवं प्रमुख समाजसेवी राजेश शर्मा, उद्योगपति कुशल सिंह समेत कई अन्यों ने विश्व शांति के लिए हवन कुंड में आहुतियां डालीं। वहीं, टक्का के बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए चाय और पकौड़े की सेवा करवाई।
विज्ञापन


आश्रम में तुलसी विवाह की पूजा

रविवार को आश्रम में तुलसी विवाह के लिए पूजा करवाई गई। इसके बाद शाम को ठाकुर जी की बारात बैंड-बाजे के साथ रवाना हुई। इस बीच पटाखे फोड़े गए और आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें