फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में धुसाड़ा और मार्चपास्ट में हरोली ओवरआल विजेता

विज्ञापन
लठियाणी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रही खिलाड़ियों की टीम को सम्मानित करते मुख - फोटो : Una
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी में जिला स्तरीय अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कुश्ती प्रतियोगिता में धुसाड़ा स्कूल ओवरआल विजेता और संतोषगढ़ स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
जिला स्तर पर हैंडबाल में सलोह स्कूल विजेता और बसदेहडा स्कूल रनरअप रहा। बैडमिंटन में भरवाईं स्कूल विजेता व धलवाहडी रनरअप रहा। खो-खो में रोड़ा स्कूल विजेता व नैहरियां रनरअप रहा। वॉलीबाल में मावासिंधियां स्कूल विजेता और गोंदपुर बुल्लां उपविजेेता रहा। कब्बड्डी में थानाकलां स्कूल विजेता व धमांदरी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। बास्केटबाल में देहलां स्कूल विजेता व सलोह रनरअप रहा। चेस प्रतियोगिता में रपोह मिसर स्कूल ने लठियाणी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मार्चपास्ट में हरोली स्कूल ओवरआल विजेता रहा।
बॉक्सिंग में ओवरऑल विजेता बसदेहडा स्कूल व जखेड़ा स्कूल रनरअप रहा। समापन समारोह के दौरान लठियानी विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दर्शको नें खेलों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल, प्रधान जोगेंद्र शर्मा प्रधान, श्रीकांत सोनी, संजीव पराशर, स्वर्ण सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार बेली, विनोद कुमार, विशाल कलसी, प्रवीण शर्मा, मनोज कुमार, बलबंत सिंह मेहर सिंह, लोकेश कुमार, बलवीर चंद शास्त्री, चेतना जसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें