फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सृष्टि रचना की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत हंबोली के गांव बहेड़ी में आयोजित शिव पुराण महाकथा बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है। महाकथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य कन्हैया जोशी ने सृष्टि के निर्माण की पावन कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की इच्छा से पंचतत्व आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी की उत्पत्ति हुई और इन्हीं से सृष्टि का निर्माण हुआ।
विज्ञापन

आचार्य जोशी ने शिव को सृष्टि के सृजनकर्ता, पालनकर्ता और संहारकर्ता बताया और ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप और भूमिकाओं का वर्णन किया। उन्होंने शिवलिंग के विभिन्न प्रकार स्वयंभू, प्रतिष्ठित, पार्थिव, ज्योतिर्लिंग और बाणलिंग और उनके महत्व को भी समझाया। कथा स्थल पर हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें