मुबारिकपुर (ऊना)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर में वीरवार को शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी कंट्रोल) ऊना नीलम कुमारी ने अपनी टीम सहित निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में जोगेंद्र पाल वीईईओ (क्वालिटी कंट्रोल), ऊना और अन्य टीम के सदस्य शामिल थे।
प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह के अनुसार उपनिदेशक ने स्वयं और उनकी टीम ने विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। स्कूल परिसर में विभिन्न गतिविधियों की जांच की और पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। खेल मैदान, स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब, साइंस इनोवेशन लैब का निरीक्षण भी शामिल है। उपनिदेशक और उनकी टीम ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और सुझाव दिए। प्रधानाचार्य के अनुसार निरीक्षण के अंतर्गत स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जांच की गई और सारी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। संवाद