फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपमुख्यमंत्री ने बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमि पूजन

Wed, 22 Apr 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली/ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को बीटन गांव में 2.03 करोड़ रुपये की लागत से वर्षा जल संग्रहण जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना को छह माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रगति और प्रकृति साथ-साथ बढ़ें, इसी सोच को आधार बनाकर हरोली में जल संरक्षण को जनांदोलन का रूप देने की दिशा में व्यापक पहल की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने पूबोवाल में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तालाब का उल्लेख करते हुए इसे एक सफल मॉडल बताया। इसके अलावा गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, हीरां थड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य तेजी से जारी हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से प्राचीन टोबे-तालाबों का व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे उन्हें आधुनिक, आकर्षक और बहुउद्देशीय सरोवरों के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पहल पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की जल सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें