फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क किनारे स्थित स्कूलों में सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर सुरक्षा मानकों का ध्यान कितना रखा जा रहा, होगी जांच
विज्ञापन

चेतावनी के साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर सहित अन्य व्यवस्थाएं पुख्ता करनी होगी
जिला में सड़क मार्गों के किनारे स्थित ही 100 से अधिक स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में सड़क किनारे स्थित स्कूलों के आसपास सुरक्षा मानकों को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की टीम स्कूलों के निरीक्षण में पता लगाएगी कि सड़क सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे। स्कूलों में सुबह और दोपहर को छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जा रही। जानकारी के अनुसार जिलेभर के स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर सालभर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसमें बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 100 से भी अधिक है, जिनकी इमारतें अति व्यस्त सड़क मार्गों से सटी हुई हैं। विद्यार्थियों के सड़क पार करते समय या एक दिशा में चलते समय हादसों का डर रहता है। इसकी रोकथाम के लिए स्कूलों के आसपास क्या व्यवस्था है। स्पीड ब्रेकर और होर्डिंग लगाए गए हैं या नहीं। वाहन चालकों को चेतावनी देने के लिए साइन बोर्ड की व्यवस्था है अथवा नहीं, इसकी पड़ताल होगी। ध्यान रहे कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने भी ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जिनके भवन सड़क किनारे स्थित हैं। जिसमें यह भी सामने आया कि कई स्कूलों की आधी इमारत सड़क के एक पार तो बाकी दूसरी तरफ है। जिससे बच्चों को दिन में कई बार सड़क पार करनी पड़ती है। शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि बच्चों की सड़कों के आसपास की गतिविधि पर स्कूल अध्यापक पैनी नजर रखें। इसके लिए बाकायदा अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोम लाल धीमान ने बताया कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं स्कूल प्रबंधकों को व्यवस्था बनाकर रखने में परेशानी आ रही, तो विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें