फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी अस्पताल के मार्ग की हालत सुधारने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 10:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने चिंतपूर्णी अस्पताल की व्यवस्थाओं और अस्पताल तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल अस्पताल का भवन खड़ा कर देना पर्याप्त नहीं है। मरीजों को अस्पताल तक सुगम रास्ता और भीतर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना भी उतना ही जरूरी है। अस्पताल तक पहुंचने वाला मार्ग लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है।
इसी रास्ते से मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क की खराब स्थिति के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के लिए अस्पताल तक जल्द पहुंचना जरूरी होता है, इसलिए संपर्क मार्ग की स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। ऐसे में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्ग को भी बेहतर बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सड़क की स्थिति की समीक्षा करवाकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें