फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारी किए जाएं नियमित

Fri, 01 Apr 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बीस वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुबंध एवं दैनिक भोगी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से नियमित करने की मांग की है। विभाग में कार्यरत कर्मचारियों रामपाल, फकीर चंद, दिनेश कुमार, विशंभर दास, संजय कुमार, ममता देवी, तिलक राज शर्मा, नानक चंद, राकेश कुमार लठियाणी तथा रमेश चंद ने बताया कि सरकार ने इस वर्ग के लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 20-25 वर्षों से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार सत्ता में आने के बाद इस वर्ग के साथ किए गए वायदों को भूल जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार से इस वर्ग के प्रति न्याय की आस जगी थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावी घोषणा पत्र में अनुबंध और दैनिक भोगियों को नियमित करने की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वायदों को भूल चुकी है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में अनुबंध कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हर वर्ग का विशेष ध्यान रखते हैं, इसलिए इस वर्ग को जल्द न्याय प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें