फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में व्यक्ति ने खाया जहर, मौत

Fri, 27 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब के गांव नैहरी नौरंगा में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीप सिंह (45) निवासी नैहरी नौरंगा के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हरदीप सिंह फर्नीचर का काम करता था।

बताया जा रहा है जो पिछले कई दिनों से निजी कारणों के चलते परेशान चल रहा था। उधर पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरदीप सिंह निवासी नैहरी नौरंगा शुक्रवार सुबह अपने काम के चलते सलोई जा रहा था कि रास्ते में हरदीप ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने उसे देखा। राहगीर ने 108 को सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे फौरन अंब अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब थाना के एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें