फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
Dead body found hanging from tree in forest
विज्ञापन
भरवाईं/चिंतपूर्णी(ऊना)। उपमंडल अंब की बेहड़ भटेड़ पंचायत के जंगल में पेड़ से लटका व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि गांव का कोई व्यक्ति लकड़ियां काटने के लिए जंगल में गया था। इस दौरान उसने पेड़ से लटके शव को देखा। उसने पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

गांव में गली-सड़ी लाश मिलने से लोग भयभीत हैं। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पेड़ से लटका शव पंद्रह बीस दिन पुराना लग रहा है। डीएसपी सृष्टि पांडे तथा भरवाईं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सृष्टि पांडे ने बताया कि शव गल-सड़ चुका है। इसकी पहचान करना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीएसपी ने बताया कि गांव से बाहर जंगल में डेड बॉडी एक गहरे नाले से बरामद हुई है। लोगों के अनुसार नाले में बहुत ही कम लोगों का आना-जाना है। व्यक्ति नाले में कैसे पहुंचा और आत्महत्या करने के पीछे क्या मंशा थी। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। अन्य थानों में भी किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत नहीं मिली है। सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें