फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अधिक ताकत से चुनावी राजनीति से बढ़ रहीं आगे: मुकेश

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और ऊना के विधायक सतपाल रायजादा का स्वागत करतीं उर्मिला शर्मा। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। बसाल जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा ने अपने निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सदर के विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने उर्मिला शर्मा को शानदार जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उर्मिला शर्मा की जीत ने साबित किया है कि महिलाएं अधिक ताकत के साथ मजबूत होकर चुनावी राजनीति से आगे बढ़ रही हैं। कांग्रेस महिला शक्ति को आगे लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका प्रयास हो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि क्षेत्र में भी सब मिलकर के काम कर पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर विधायक रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करें, हम सब सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती से ही आने वाले समय में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता पर जन विरोधी निर्णय थोपे हैं। इससे प्रदेश की जनता परेशान है। उर्मिला शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे ग्रामीण विकास के लिए काम करें और जनता ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें