हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते भदसाली हार गांव के रघुबीर सिंह का हाल जानते उपायुक्त ऊना राघव
- फोटो : Una
ऊना। हरोली भदसाली हार गांव के रघुबीर सिंह का हाल जानने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। रघुबीर सिंह एक वर्ष से टांग में गंभीर घाव होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
डीसी ने रघुबीर सिंह का कुशलक्षेम जाना और पीड़ित को इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। रघुबीर सिंह जर्जर मकान में रह रहे हैं। डीसी से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में शामिल किया जाए। रघुबीर सिंह के पुराने मकान के लिए रास्ता भी शीघ्र बनाया जाएगा। रघुबीर सिंह का इलाज इस समय टांडा मेडिकल कॉलेज से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित के घाव के सैंपल लेकर लैबोरेटरी भेजे गए हैं ताकि पता लग सके पीड़ित किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसका समय पर इलाज किया जा सके। रघुबीर ने पत्नी दर्शना देवी उनकी देखभाल कर रही हैं। वह मनरेगा में काम करके घर चला रही हैं। अद्वैता फाउंडेशन की संस्थापक मोनिका सिंह ने कहा कि फाउंडेशन ने भी दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने डीसी राघव शर्मा का भी आभार जताया।