फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से समृद्ध और सशक्त समाज की बनती है नींव : एसडीएम

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में खंड स्तरीय “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”कार्यक्रम में मौजूद म
विज्ञापन
योजना के तहत खंड हरोली में शिशु लिंगानुपात 940 तक पहुंचा
विज्ञापन

हरोली स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में बुधवार को खंडस्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वो दिन योजना पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान समाज में बेटियों के महत्व और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य समाज में बालिका लिंग अनुपात को संतुलित करना, लड़कियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उन्हें समान अधिकार देना है। एक समृद्ध और सशक्त समाज की नींव बेटी को बचाने और उसे शिक्षित करने से बनती है। वर्तमान में बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इसलिए उनकी उच्च शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए, ताकि वे परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिखा शर्मा ने किशोरियों के लिए सुपोषण, माहवारी स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों के स्वच्छता संबंधी व्यवहार और माहवारी के दौरान सफाई के तरीकों पर भी विशेष जोर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली शिव सिंह वर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत खंड हरोली में शिशु लिंगानुपात 940 तक पहुंच चुका है जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को इस दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य, अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह कार्यशाला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वो दिन योजना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई और लोगों में जागरूकता का संचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें