फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर के लिए तीन जगह मिलेगी दर्शन पर्ची

विज्ञापन
च़ितंपूर्णी मंदिर परिसर में कोविड नियमों के लिए लगाए गए बैरिकैटस - फोटो : Una
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। कोविड के चलते सवा दो महीने से बंद चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट पहली जुलाई से खोला जा रहे हैं। सवा दो महीने के बाद चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर से श्रद्धालुओं की रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को तीन जगह एडीबी भवन, शंभू बैरियर और बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल पर दर्शन पर्ची मिलेगी। मंदिर और आस-पास के क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया है। चिंतपूर्णी बाजार क्षेत्र को भी जालंधर के एक श्रद्धालु ने सेनेटाइज करवाया है। मंदिर खुलने से दुकानदारों के चहरे पर रौनक लौट रही है।
सवा दो महीनों से घर पर बैठे दुकानदार दुकानों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। प्रसाद और दूसरे सामान से एक बार फिर से दुकानों को सजाया जाने लगा है। दुकानें लंबे अंतराल तक बंद रहने के चलते दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है। मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को एडीबी भवन में थर्मल स्क्रीनिंग कर दर्शन पर्ची दी जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि बिना थर्मल स्क्रीनिंग और दर्शन पर्ची के बिना मंदिर में दर्शनों के लिए अनुमति नहीं होगी। दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट सुबह सात बजे खोल दिए जाएंगे। शाम आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने मंदिर खोलने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर के पुजारियों, सुरक्षा कर्मियों और दुकानदारों के साथ की है। इसमें मंदिर खोलने और बंद करने को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद समय निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करना होगा।, इसमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग अति आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें