फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में कंफेक्शनरी की दुकानें खुली तो संतोषगढ़ में बंद

विज्ञापन
ऊना में खुली कंफेक्शनरी की दुकान - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कर्फ्यू को लेकर जिले में प्रशासन के दोहरे मापदंड देखने को मिल रहे हैं। जिले में कहीं कंफेक्शनरी की दुकानें खुल हैं तो कहीं पर पुलिस की ओर से ब्रेड, बिस्कुट कंफेक्शनरी की दुकानें बंद करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के दोहरे मापदंड से दुकानदारों में प्रशासन के प्रति रोष है। मामला संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार का है। यहां दूध, ब्रेड, नमकीन, बिस्कुट आदि की कंफेक्शनरी की दुकान को पुलिस की ओर से बंद करवाया जा रहा है। शटर बंद करवाने के कारण दुकानदार दुकान के बाहर दूध के पैकेट और ब्रेड बेचने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि गर्मी में दुकानदार के दूध के पैकेट भी खराब हो रहे हैं। हालांकि ऊना शहर सहित अन्य स्थानों पर ब्रेड, बिस्कुट कंफेक्शनरी की दुकानें खुल रही हैं। ऐसे में कुछ दुकानों को विशेष रूप से बंद करवाने से प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें