महिला पुलिस कर्मी युवक को मुर्गा बनाते हुए।
- फोटो : Una
ऊना। बिना मास्क और हेल्मेट के ऊना में सड़क पर निकलना एक स्कूटी चालक को महंगा पड़ा गया। महिला पुलिस कर्मी ने स्कूटी चालक को मुर्गा बनाने के साथ-साथ आरोपी को खूब सबक सिखाया। इस मामले को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं भी हैं।
बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक ने मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला पुलिस कर्मी को 50 से 100 रुपये देने की भी बात कही। ऊना के कोटला कलां स्थित नशा निवारण केंद्र में रह रहा लुधियाना का एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर बुधवार को बिना मास्क और हेल्मेट के ऊना अस्पताल के पास घूम रहा था। यहां तैनात महिला पुलिस कर्मी ने उसे रोक लिया। महिला पुलिस कर्मी ने जब व्यक्ति से मास्क और हेल्मेट न लगाने के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस कर्मी ने व्यक्ति को स्कूटी से उतरने को कहा।
आरोपी ने रिश्वत के तौर पर 50-100 रुपये में मामला निपटाने की बात कही। इस पर महिला पुलिस कर्मी को गुस्सा आ गया और स्कूटी चालक की खूब सबक सिखाया। महिला पुलिस कर्मी ने व्यक्ति को सड़क किनारे ही देर मुर्गा बनाया। पुलिस ने बिना मॉस्क और हेलमेट के स्कूटी पर घूम व्यक्ति का चालान करके उसे भेज दिया।