फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर क्रास कर बंगाणा पहुंच गए सात लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिले के बाहरी राज्यों में कार्यरत व्यक्ति कर्फ्यू के बीच तेल के टैंकरों और सब्जी की गाड़ियों में लिफ्ट लेकर घर पहुंच रहे हैं। उपमंडल बंगाणा में रविवार और सोमवार को ऐसे ही सात मामले सामने आए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की खंड चिकित्सा अधिकारी से शिकायत के बाद इन सात में से पांच लोगों को आईसोलेशन के लिए एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय उनके लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दो लोगों को घर में ही एकांत में रहने के लिए कहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके आंगरा ने कहा कि शकुंतला देवी धुंधला पंचायत की वेरी हटली की निवासी है। वह अपनी बेटी के पास थी। टकोली का विनय कुमार जिला कांगड़ा के परागपुर से घर पहुंचा है। सुदर्शन कुमार गांव अरलू से है, वह महाराष्ट्र से घर आया है। खडोल का संजीव कुमार मद्रास से घर आया है। श्याम मूर्ति धुंधला से है वह कुल्लू से घर पहुंचा है। बुढ़वार निवासी रमेश चंद अमृतसर से घर पहुंचा है। पनेड का केवल सिंह लुधियाना से घर आया है।
ये सभी लोग गाड़ियों से लिफ्ट लेकर घर पहुंचे हैं।
इन सभी की सूचनाएं संबंधित पंचायत प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग को दी। बीएमओ डॉ. एनके आंगरा ने टीम सहित इनका चेकअप किया। जो बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें घर क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है। पांच लोगों को ऊना में आईसोलेशन के लिए भेज दिया है। लोग बाहरी राज्यों से घर आ रहे हैं। यही लोग इस बड़ी आपदा में और समस्या पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें