फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर जस्वां की दूरबीन से की जा रही निगरानी

विज्ञापन
अंब। राजपुर जस्वां के जम्मण कुआली गांव पर दूरबीन से नजर रखता पुलिस कर्मी। - फोटो : Una
विज्ञापन
अंब (ऊना)। कोरोना पॉजिटिव केस के बाद राजपुर जस्वा पंचायत को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इलाके को पूरी तरह सील कर क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गांव में एहतियाती कदम उठाते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। क्षेत्र के तहत जम्मण कुआली गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव के लिए जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। गांव आने-जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। गांव और आसपास एरिया के निगरानी हाई प्वाइंट्स से भी की का रही है। डीएसपी अंब मनोज ने बताया के क्षेत्र पर पूरी नजर रखी जा रही है। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आसपास क्षेत्र पर नजर रखने के लिए क्षेत्र के हाई प्वाइंट्स पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं। वे दूरबीन से क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें