ऊना में करवाचाथ को लेकर खरीदारी करती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर्व पर बाजारों में खासी भीड़ रही। खासकर हलवाई और मनियारी की दुकानों में खूब रौनक रही। बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हालांकि, बढ़ती हुई महंगाई का असर इस बार की करवाचौथ पर जरूर देखने को मिला।
महिलाओं ने अपना बजट का ध्यान रख कर खरीदारी की। क्षेत्र की महिलाओं रजनी, वंदना, नीतू, शिवानी, अंजू, नीतू, इंदु, शालिमा सहित अन्यों ने बताया कि करवाचौथ का व्रत चांद को देखने के बाद ही संपन्न होगा।