फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्थाएं फिर हांफी

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माथा टेकने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद व्यवस्थाएं फिर हांफती नजर आई। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि, पुख्ता प्रबंधों के अभाव में काफी श्रद्धालु परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से धूप से बचाव के लिए टेंट का प्रबंध तो किया गया, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी कम पड़ गई। इस वजह से श्रद्धालुओं की कतारें सुचारु रूप से आगे बढ़ती नजर नहीं आईं। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के आगे प्रशासन भी बेबस नजर आया। परेशानी भरी स्थिति को देखकर कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए। पंजाब से आए राकेश गिल ने बताया कि ज्यादा भीड़ होने से लंबे समय तक कतार में आगे ही नहीं बढ़ पाया।
लोग गलत तरीके से लाइनों में घुस रहे हैं। ऐसे में बिना दर्शनों के ही लौटना पड़ा है। दिल्ली से आए एक श्रद्धालु रमन कुमार ने बताया कि बच्चों के साथ इतनी भीड़ में दर्शन करना काफी मुश्किल है। अगर प्रशासन संवेदनशीलता से काम करे तो काफी सुधार हो सकता है। दिल्ली से आए थे, लेकिन माता रानी के दर्शन न कर पाने से मन क्षुब्ध हुआ है। अब मां ज्वाला जी के दर्शनों के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में बृज मोहन कालिया, जीवन कालिया, रजनीश, अशोक व अन्य ने बताया कि मंदिर ने करोड़ों रुपये खर्च कर एडीबी भवन बनाया है। यहां श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची के साथ वेटिंग हाल, लंगर भवन आदि भी बनाए गए हैं ताकि श्रद्धालु धूप में कतार में धक्के खाने को मजबूर न हों। इस कांप्लेक्स में ही पर्ची लेने के बाद प्रतीक्षा कर सकें, लेकिन रविवार को भी पुरानी तरह ही श्रद्धालुओं को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
उधर, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। अधिक भीड़ होने से दिक्कत हो जाती है। तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ नियंत्रित की है।
श्रद्धालुओं में हुई बहसबाजी
मां के दर्शन के लिए कतार में बीच में घुसने पर श्रद्धालुओं में बहसबाजी भी हुई। बीच में श्रद्धालुओं के घुसने के कारण कतार काफी समय तक एक ही जगह ही रुकी रहने से श्रद्धालु परेशान हुए हैं। लंबे समय तक गर्मी के बीच जूझने के बाद श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें