फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों से धूप न खिलने से फसलों पर बीमारी का खतरा

विज्ञापन
ईसपुरल गांव में गेहूं की फसल को लगा पीला रोग। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में पहले लगातार छह दिन तक हुई बारिश के बाद अब दिनभर बादल छाए रहने, धुंध और कोहरे की मार फसलों पर पड़ रही है। मौसम के इस बिगड़े मिजाज में फसलों पर बीमारी का खतरा मंडराने लगा है। कई दिनों से धूप न मिलने के कारण फसलें अब मुरझाना झुरू हो गई हैं। कई इलाकों में तो गेहूं की फसल में पीलापन आना शुरू हो चुका है। लगातार मौसम खराब रहने के कारण जिला के किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। फसल में इस समय खरपतवार भी तेजी से उग रहे हैं और बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

खराब मौसम में खरपतवार नाशक दवाइयों और कीटनाशक भी बेअसर साबित हो रहे हैं। दरअसल कीटनाशकों का पूरी तरह असर आने के लिए दिन में धूप का खिलना जरूरी है। लेकिन क्षेत्र में बीते 10 दिनों से धूप नहीं खिली है।
इस वजह से फसलों के बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव भी बेअसर साबित हो रही हैं। हरोली उपमंडल के ईसपुर गांव में गेहूं की फसल में पीलापन आना शुरू हो चुका है। किसानों ने बताया कि पहले खेतों में बारिश के कारण जलभराव रहा और उसके बाद धूप न खिलने से फसल खराब होना शुरू हो चुकी है। फसल को बचाने के लिए उन्होंने दवाइयों का छिड़काव भी किया। इसके बावजूद फसलों पर कोई असर नहीं हुआ। अगर आने वाले दो चार दिन में भी धूप न खिली तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग के निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि इस समय फसलों के साथ खरपतवार भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस वजह से फसल की ग्रोथ भी प्रभावित होती है। ऐसे में खरपतवारों को खत्म करने के लिए दवाइयों का छिड़काव जरूरी है। हालांकि, अच्छे नतीजों लिए दिन में धूप का निकलना बेहद जरूरी है।
बॉक्स
जिला में कल धूप खिलने के आसार
क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से छाए बादलों से सोमवार को निजात मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सोमवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। रविवार को जिला में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर तक धूप खिलने के पूरे आसार है। इसके साथ ही लोगों को सर्द हवाओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें