बहड़ाला पेट्रोल पंप के पास एमआरएफ कंपनी के शोरूम से शातिर करीब सात लाख
के टायर और नकदी चुरा ले गए हैं। चोरों ने शोरूम के भीतर लगे ग्लास डोर को
भी तोड़ डाला।
चोरी का पता चलते ही शोरूम मालिक ने सूचना पुलिस थाना ऊना को
दी। थाना प्रभारी ऊना शेर सिंह सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच
शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है।
पुलिस को दिए बयान
में शोरूम मालिक अश्वनी ने बताया कि सोमवार देर शाम शोरूम बंद कर घर बांस
चला गया। मंगलवार सुबह शोरूम के साथ लगते पेट्रोल पंप कर्मी ने सूचना दी कि
उनके शोरूम का शटर टूटा हुआ है।
शोरूम पहुंचने पर पाया कि शटर टूटा था और
उसके अंदर रखे विभिन्न वाहनों के लगभग 49 टायर गायब पाए। टायरों की कीमत
करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है।
अश्वनी ने बताया कि टायरों के साथ-साथ
गल्ले में रखी करीब एक हजार रुपये की नकदी भी गायब है। चोरों ने शटर को जैक
से उठाया और शोरूम के भीतर लगे कांच को तोड़ दिया था। उधर, पुलिस अधीक्षक
अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ पीड़ित के बयान दर्ज कर
लिए हैं। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।