फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

Wed, 08 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के समीपवर्ती क्षेत्र बसाल व घालूवाल में सड़क हादसे में दो युवती समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा बसाल में पेश आया जहां एक कार का टायर फटने से सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। इसमें दोनों कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो युवतियां भी शामिल भी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजवीर गोयल (47) निवासी भरवाई और नीलम (18) निवासी हरदोई कार में अंब की ओर जा रहे थे। बसाल पहुंचने पर कार का टायर फट गया जिस कारण सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। दूसरी कार में साधु राम (62) निवासी जोह, नीतिका (23) व संतोष रानी (47) निवासी रायपुर मैदान सवार थे। कारों की आपसी टक्कर में सभी पांचों को चोटें पहुंची है। सभी का ऊना अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरा हादसा घालूवाल के समीप पेश आया जहां दो बाइकों की टक्कर में जगदीश (25) निवासी ईसपुर घायल हो गया है। घायल जगदीश को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें