पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी के दौरान 18,750 मिली देसी और 8250 मिली अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुुलिस थाना सदर ऊना के पुलिस कर्मचारी बुधवार को शाम के समय कुरियाला मोड़ पर गश्त पर मौजूद थे तो चाय की दुकान की तलाशी पर दुकान से छह हजार मिली देसी शराब मार्का संतरा बरामद हुई।
इसके अलावा पुुलिस थाना सदर ऊना के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान आईटीआई ऊना के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 12,750 मिली देसी शराब और 8,250 मिली शराब अंग्रेजी बरामद की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार निवासी मेन बाजार ऊना तथा दूसरे आरोपी सतीश कुमार निवासी लोअर अरनियाला जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।