फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदसाली में दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास

Thu, 17 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भदसाली में शातिर चोरों ने एक मिठाई की दुकान में सेंधमारी की कोशिश की। हालांकि, शातिर चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन, चोरों की पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान चोर दुकान के बाहर लगे बल्ब ही ले गए। दुकान मालिक पवन ने बताया कि बीती रात भदसाली के मुख्य मार्ग पर स्थित उनकी दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी यह हरकत सामने की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में दिख रहा है कि एक चोर दुकान का जायजा ले रहा है और अपने साथियों को उसकी जानकारी देते हुए बातचीत भी कर रहा है।

दुकान की पूरी तरह से की गई तालाबंदी के कारण शातिर चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। वहीं, जाते समय वह अपनी दुकान के बाहर लगे बल्बों को ही उतार कर ले गए। उन्होंने बताया कि वह दुकान के ऊपर बनाए गए घर में रह रहे हैं। दुकान के बाहर खड़कती आवाज सुनकर जैसे ही वह अपने परिवार सहित देखने आए तो शातिर चोर भाग गए। उधर, डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत न आने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें