उपमंडल अंब के तहत चौकी मनियार में एक महिला को देर रात बच्चों समेत कथित तौर पर तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी फ़ैल गयी। सूत्रों के मुताबिक महिला ने बच्चों समेत भागकर जैसे-तैसे जान बचाई। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की उसके ससुराल में किसी बात को लेकर अनबन हो गयी, जिस पर घर में मौजूद सास और ननदों ने उस पर मिटटी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया।
खुद को बचाने की कशमश में महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर पड़ोसियों ने घर से बाहर निकालकर महिला को आश्रय दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने गांव में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के मुताबिक ग्राम पंचायत प्रधान दर्शना देवी ने ओस बाबत पुलिस को सूचना दी। जिस पर जोल पुलिस चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किये। बताया जा रहा कि घटना को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पहले भी पुलिस को सूचना दी गयी। लेकिन उस प् कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उधर एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। स्थानीय पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।