फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबा चालक, मौत

Wed, 20 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब के तहत दोसड़का में ट्रैक्टर पलटने से 48 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर पर सवार अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। दोनों व्यक्ति ज्वार से चुरडू गई बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे दोसड़का लिंक रोड पर यह हादसा हुआ। इसमें ट्रैक्टर चालक शिव कुमार उर्फ अशोक पुत्र रामदयाल निवासी ज्वार ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और उसने ट्रैक्टर एक ढांक पर चढ़ा दिया। इससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति राजेश कुमार निवास ज्वार दूर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक और उसका साथ ज्वार से चुरडू गई एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर अंब ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें