फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ घर से लाखों की चोरी

Wed, 01 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बरनोह में शातिर चोरों ने एक घर में लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। शातिर घर से सोने-चांदी के गहनों सहित करीब 87 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। घर के सदस्यों को सुबह उठने पर ही चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जनक राज निवासी बरनोह के घर में मंगलवार रात चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान चोर घर से एक मंगलसूत्र, सोने-चांदी के आभूषण, 86 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान लेकर मौके से  फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो देखा कि सामने वाले कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियां भी खुली हुई थीं, जिसे देख उनके होश फाख्ता हो गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें