फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल

Sun, 04 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
क्षेत्र की ऊना-हमीरपुर सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को एक टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में राहगीर व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान भूप सिंह (57) निवासी गांव डूहक घनियार तहसील थुरल जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। भूप ऊना में रेलवे विभाग में कार्यरत है।

ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेलवे कर्मचारी भूप सिंह अपने किसी काम से शनिवार देर रात सड़क पर पैदल जा रहा था कि ऊना-हमीरपुर मार्ग पर उसे एक टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भूप सिंह को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक इंद्रजीत निवासी लोअर अरनियाल जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें