फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों में झड़प, आधा दर्जन घायल

Thu, 24 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में स्कूली छात्रों में हुई मारपीट के दारान एकत्रित स्टूडेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के ऊना-नंगल मार्ग पर स्थित पुल के पास वीरवार को एक निजी और एक सरकारी स्कूल के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में छात्रों ने एक-दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। मारपीट में करीब आधा दर्जन युवाओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बीच सड़क में छात्रों में मारपीट के चलते ऊना-नंगल मार्ग पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। इससे लोगों को भी परेशानी हुई। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस मार्ग पर छात्रों में ऐसी मारपीट की वारदातें हो चुकी हैं। आए दिन बीच सड़क पर हो रही मारपीट की वारदातों से शहर में बढ़ रहे गुंडागर्दी के माहौल से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। शहर में बढ़ रही मारपीट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

शहर में कई शरारती तत्व सरेआम कानून की अवहेलना कर रहे हैं। हालांकि, दोनों गुटों में से किसी ने भी मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें