फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के बड़े सौदागरों तक नहीं पहुंच रही पुलिस

Sun, 24 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाब सीमा से सटे जिले के हरोली उपमंडल में फैले नशे के कारोबार पर पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक छोटी-मोटी खेप को इधर से उधर करने वाले पोर्टर ही पुलिस के हत्थे चढ़ पाए हैं। यह सिलसिला सालों से चलता आ रहा है। कभी भी कोई नशीले पदार्थों के साथ दबोचा गया तो वह खुद ही इसका केंद्र बनकर रह गया। पुलिस कभी भी यह पता नहीं लगा सकी कि इस सप्लाई के पीछे बड़ा चेहरा कौन है? अभी तक कोई भी बड़ा मगरमच्छ पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पंजाब में फैला नशे का साम्राज्य धीरे-धीरे हिमाचल में पैर पसारने लगा है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की जा रही छापामारी में न सिर्फ स्मैक, चूरा पोस्त और गांजे के सप्लायर हत्थे चढ़ रहे हैं बल्कि कई साल पहले प्रतिबंधित की जा चुकी दवाएं भी पुलिस के हाथ लगी हैं। इन दवाओं को कौन बनाता है और कौन इनकी तस्करी करता है, पुलिस इस मामले में कोई कामयाबी हासिल नहीं कर सकी है। हैरत इस बात की है कि इस गोरखधंधे को बड़े स्तर पर अंजाम देने वाले लोग सूबे की सीमाओं से बाहर बैठे बेझिझक इसे मॉनीटर कर रहे हैं। लेकिन इनके जाल में फंस रहा है हिमाचल का युवा। जिले में कई युवाओं की मौत नशे के कारण हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक दर्जनों और युवा भी नशों की लत के चलते मौत के मुहाने पर खड़े हैं, लेकिन इस कारोबार को चलाने वालों के चक्रव्यूह को पुलिस नहीं भेद पाई है। नतीजा यह है कि छोटे स्तर के सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। एक के पकड़े जाने के बाद दूसरा इस कारोबार को शुरू कर देता है। इससे बड़े मगरमच्छों को कोई फर्क नहीं पड़ता और उनका कारोबार निरंतर आगे बढ़ता जाता है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नशा कारोबारियों में संलिप्त लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपट रही है।
विज्ञापन


ऊना में पिछले साल से अब तक बरामद हुई नशे की खेप
वर्ष      मामले        चरस            अफीम       चूरा पोस्त          स्मैक/हेरोइन         गांजा   
2015    23      03 किलो 38 ग्रा.  260 ग्रा.    376.200 किग्रा   35.086 ग्रा.हेरोइन  835 ग्राम
2016    08        2.944 किग्रा         ---           64 किग्रा.           1.098               1.05 किग्रा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें