फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का पर्स छीनकर फरार

Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
स्थानीय जवाहर मार्केट स्थित दुकान में दो शातिर दुकानदार का पर्स छीनकर मौके फरार हो गए। पर्स में करीब 12 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय जवाहर मार्केट निवासी कुलवीर वैध देर रात 9 बजे अपनी दवाइयों की दुकान में बैठे थे। इसी वक्त दो बाइक सवार युवकों में से एक युवक उनके पास आया और नहाने के साबुन की मांग की। जब दुकानदार कुलवीर वैध ने उक्त युवकों को साबुन देने के बाद पैसे जेब में डालने के लिए पर्स निकाला तो युवक पर्स छीनकर बाइक पर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पर्स में पूरे दिन की सेल लगभग 11 से 12 हजार रुपये, एटीएम और कुछ अन्य जरूरी सामान था। उधर, एएसआई बलवीर चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें