फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर में आनाकानी बर्दाश्त नहीं : भार्गव

Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा में मंगलवार को आईजी नॉर्थ रेंज जीडी भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग में ऊना, कांगड़ा और चंबा जिलों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। सीमा विवाद होने पर ऐसी शिकायत को संबंधित थाने को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाए। आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी न की जाए।
विज्ञापन

भार्गव ने कहा कि पंजाब से सटे एरिया में पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है। उन्होंने कहा कि मैड़ी से लूटी कार के मामले में लुटेरों के जल्द ही स्कैच जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस परिसरों में को स्वच्छ रखा जाए। प्रत्येक रविवार को थाना, चौकी और पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने थाना और चौकियों में शाम के समय गश्त करने की हिदायत दी। भार्गव ने मीटिंग के दौरान तीनों जिलों में पिछली तिमाही के केसों पर चर्चा की। इस तिमाही में कुल 146 जघन्य केस रजिस्टर्ड हुए। इनमें से 13 केसों में आरोपियों को सजा हुई है।

असाधारण अपराधों के 1127 केस दर्ज हुए। इनमें 266 केसों में आरोपियों को सजा हुई, जबकि 998 केस लंबित रहे। पिछली तिमाही में 13 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। इस तिमाही में एनडीपीएस एक्ट के 54 केस रजिस्टर्ड हुए। इनमें चरस 21.671 किलो 17 मिलीग्राम, अफीम 260 ग्राम, चूरापोस्त 6.397 किलोग्राम और 170.011 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। इन मामलों में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध खनन के कुल 546 मामले पकड़े गए और वाहनों के चालान करके जब्त कर लिया। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट की अवहेलना पर 33542 वाहनों के चालान किए गए। मीटिंग के दौरान आईजी ने लंबित मामलों पर चर्चा की और इनका जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा निर्धारित अवधि में किया जाए।
विज्ञापन


क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए अपराध निवारक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने लंबित विभागीय जांच से संबंधित मामलों का निर्धारित अवधि में निपटारा करने की हिदायत दी। उन्होंने तीनों जिलों के कर्मचारियों से उनकी समस्याएं जानीं और इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर बैठक में ऊना के एसपी अनुपम शर्मा, चंबा के एसपी वीरेंद्र तोमर, कांगड़ा के एडिशनल एसपी विजय सकलानी, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, डीएसपी प्रोवेशनर हरीश शर्मा समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें