फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार कार ने रौंदा व्यक्ति, मौत

Fri, 25 Mar 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अंब के प्रताप नगर में सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति की एक वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए व्यक्ति को 108 नंबर एंबुलेंस में सिविल अस्पताल अंब लाया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि, हादसे का आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में मृतक साबर अली (36) पुत्र नजीर मोहम्मद निवासी राजनगर नंगल की मौत हो गई, जो वाहन चालक के रूप में राजन आनंद पुत्र खरैती लाल निवासी नंगल के साथ कामकाज के संबंध में व्यवसायिक टूर पर था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल मुख्यालय अंब के प्रताप नगर में यह हादसा वीरवार रात के करीब 10 बसे उस वक्त हुआ, जब एक ढाबे के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर वाहन चालक मोबाइल पर बात कर रहा था कि एक तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें