फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Mon, 09 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उपमंडल के लोअर अंदौरा में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत लोअर अंदौरा में सोमवार सुबह के करीब 12 बजे गुरभाग सिंह (40) निवासी लोअर अंदौरा अपने घर के पीछे खेत में काम कर रहा था कि अचानक गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसके पास ही काम कर रहे पड़ोसी युवक की नजर उस पर पड़ी और उसने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन सिविल अस्पताल अंब पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गुरभाग सिंह हलवाई का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। इस संबंध में अंब के थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें