फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

Mon, 11 Apr 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बरनोह में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे में बाइक चालक की टांग फ्रेक्चर हो गई है और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान पंकज कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर निवासी पंकज कुमार रविवार देर शाम अपनी बाइक पर ऊना से हमीरपुर की ओर जा रहा था कि बरनोह के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजरफ्तार से उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। पंकज अपनी बाइक समेत आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गया और उसकी टांग फ्रेक्चर हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल पंकज को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां तैनात चिकित्सक ने घायल पंकज की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें