फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर फोड़ी शराब की बोतल

Sun, 20 Mar 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
क्षेत्र के पंडोगा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। वारदात में एक व्यक्ति ने तैश में आकर युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मामले को लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमन शर्मा निवासी धर्मपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने दो दोस्तों के साथ रिश्तेदार के घर पंडोगा जा रहा था। पंडोगा में होटल के समीप पहुंचने पर एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ  गालीगलौज करना शुरू कर दिया।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने अचानक जेब में रखी शराब की बोतल निकाली और उसेक के सिर पर दे मारी। इसके चलते वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें