फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Tue, 13 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के पक्का परोह में एक बोलेरो जीप की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पक्का परोह में एक ढाबे पर काम करता था। दुर्घटना के बाद बोलेरो का चालक जीप को मौके पर छोड़कर दुर्घटना स्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात के लगभग साढ़े 11 बजे हादसा उस समय हुआ जब अंब-ऊना रोड पर अंब से ऊना की तरफ जा रही बोलेरो जीप एचपी ने एक मोड़ पर सामने से आ रहे स्कूटी को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इसमें स्कूटर सवार कुनाल पुत्र रविंद्र निवासी करनाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर जा रहे राहगीरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंब के ट्रैफिक इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बोलेरो चालक जीप को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें