फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-स्कूटी में टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर झलेड़ा में बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान शिव राम पुत्र शेखराम निवासी गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि शिवराम के सिर पर गहरी चोट पहुंचने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक अश्वनी सैणी निवासी कोटला अपनी माता दर्शना के साथ बाइक पर पंडोगा से घर लौट रहा था। झलेड़ा के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही स्कूटी के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी सवार शिवराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें