फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sun, 17 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा देकर पंजाब के एक युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में ऊना के एक युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। वारंट पंजाब की मनसा जिला की अदालत ने जारी किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ऊना में दबिश भी दे चुकी है, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस मामले को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र मामले में गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक युकां नेता ने एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसकी एवज पर दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि युवक ने नौकरी लगने के लालच में दो लाख की रकम युकां नेता को दे दी, लेकिन बाद में उसे नौकरी हाथ नहीं लगी। जब युवक ने रकम को वापस मांगा तो युकां नेता ने आनाकानी करनी शुरू कर दी, जिस पर पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद अदालत की ओर से कई बार आरोपी युकां नेता को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए गए। लेकिन, नेता मामले की अनदेखी करता रहा। इस पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें