जिला मुख्यालय स्थित अपर अरनियाला में दो युवकों से पकड़ी गई 4.60 ग्राम हेरोइन मामले में पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी सागर पुरी के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं।
गौर रहे कि एसआईयू ऊना पुलिस की टीम ने बीते दिनों गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपर अरनियाला से दो युवकों से 4.60 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें यह नशीला पदार्थ शहर के ही एक युवक ने सप्लाई किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर को हिरासत में लिया है।
डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बीते दिनों 4.60 ग्राम हेरोइन के साथ पकडे़ दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर को दबोच लिया गया है। जिसे अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।