फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप, एमएमएस बनाया

Thu, 05 May 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
rape demo
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा में नाबालिग युवती से गैंगरेप कर उसका अश्लील एमएमएस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा के एक गांव की नाबालिग युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना सितंबर 2015 की है। पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे एक लड़का बहला फुसलाकर एक पशु अस्पताल के कमरे में ले गया, जहां पर पहले से ही एक सरकारी कर्मचारी सहित तीन और युवक मौजूद थे, जहां चारों ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इन लोगों ने युवती को धमकाया कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके उपरांत युवकों ने युवती को बंगाणा में छोड़ दिया। जहां से युवती अपने घर पहुंच गई, लेकिन डर के मारे घटना के संदर्भ में किसी को नहीं बताया।

कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो वायरल होने पर पीड़ित युवती ने अपने परिजनों के समक्ष घटनाक्रम का खुलासा किया। परिजनों ने वीरवार को मामले की शिकायत बंगाणा थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ 376जी, पॉक्सो एक्ट 6 व 14 तथा आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें