फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघनई में मार्बल के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Sun, 02 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना/गगरेट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघनेई गांव में ट्रक से मार्बल उतारते समय हुई दुर्घटना में बिहार के एक मजदूर की मार्बल के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के जिला सपोल निवासी प्रेम सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संघनेई गांव में एक निर्माणाधीन मकान में मार्बल लगाने के लिए राजस्थान से मार्बल का ट्रक मंगवाया गया था।
विज्ञापन


इसे अनलोड करने के लिए मकान मालिक ने कुछ मजदूरों को बुलाया। बिहार के जिला सपोल निवासी प्रेम सिंह मंडल अभी ट्रक में चढ़कर मार्बल को अनलोड करने की तैयारी कर ही रहा था कि अचानक मार्बल खिसक कर उस पर गिरी गई। उसके साथी मजदूर जब तक मार्बल के नीचे से उसे निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें