उपमंडल अंब के तहत करलूही में एक बेकाबू ट्रक झुग्गी में घुस गया। हादसे में झुग्गी के अंदर सो रही एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है, जिसे लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गणेश कुमार निवासी बिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पिछले लंबे से वह करलूही में झुग्गी बनाकर रह रहा है। शनिवार सुबह परिवार सहित झुग्गी में सोया हुआ था तो एक ट्रक सड़क को पार करके पेड़ों से टकराता हुआ झुग्गी से टकरा गया। हादसे में उसकी पत्नी को चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।