फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल लाखों का सामान पकड़ा

Sat, 18 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बाहरी राज्यों से बिना बिल सामान लाने वाले व्यापारियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार रात को विभागीय टीम ने ऊना बस अड्डे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान लाखों रुपये का सामान बिना बिल का पकड़ा। इसमें ज्यादातर सामान कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स, रेडिमेड गारमेंट्स सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए कारोबारियों से करीब 66 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। 
विज्ञापन


एईटीओ संजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात को ऊना बस अड्डे के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान कई वाहनों से बिना बिल के कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स, रेडिमेड गारमेंट्स सहित  अन्य सामान बरामद किया गया। इन व्यापारियों से विभाग ने 66 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया। उन्होंने बताया कि चेकिंग टीम में गुरचरण सिंह तथा जोगिंद्र पाल भी मौजूद रहे। सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त डा. राजीव डोगरा ने कहा कि बिना बिल सामान लेकर जिला में प्रवेश करने वाले व्यापारियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने व्यापारी वर्ग से कर चोरी रोकने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें