खाद्य आपूर्ति विभाग ने वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल की एक निजी औद्योगिक इकाई में चल रही कैंटीन में दबिश देकर 23 घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया है।
वहीं, विभाग की टीम ने बाजार में पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर तीन हजार का जुर्माना भी वसूल किया है। विभाग की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा दुकानों में 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। विभाग की कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र के कई दुकानदारों ने तो दुकानों को बंद करना ही उचित समझा। विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई में पॉलिथीन प्रयोग करने पर मौके से तीन हजार रुपये वसूल किए गए हैं। जबकि, अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे 23 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कहा कि अभियान भविष्य में जारी रहेगा।