फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का शिकार होने से बची महिला

Tue, 22 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथू में बैंक के नाम से आई फर्जी कॉल से एक महिला ठगे जाने से बच गई। महिला की ओर से फर्जी काल में अपना एटीएम कोड बताने पर पूर्व प्रधान ने खाता ब्लॉक करवा दिया। इससे महिला को हजारों रुपये की चपत लगने से बच गई। बाथू निवासी रीना देवी पत्नी संजीव कुमार को मंगलवार को बैंक अधिकारी के नाम से एक कॉल आने पर एटीएम को ब्लॉक बताकर फिर से जारी करने पर कोर्ड व अन्य जानकारियां बता दी।
विज्ञापन


रीना देवी को कुछ शक होने पर तत्काल ही पूर्व प्रधान सुरेखा राणा को पूरी जानकारी दी। इस पर पूर्व प्रधान ने बिना मौका गंवाए बैंक मैनेजर से बात कर खाता ब्लॉक करवा दिया। इस संबंध में कांगड़ा बैंक बाथू के प्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि ऐसी कॉल्स में बैंक का कोई रोल नहीं होता है। खाताधारकों को ऐसी कॉल्स आने पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ऐसी कोई भी कॉल्स खाताधारक को नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें