फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर चार सवार, पुलिस ने घर भेजा चालान

Fri, 04 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद युवा वर्ग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आलम यह है कि एक बाइक पर चार-चार युवक सफर कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शुक्रवार को रेड लाइट चौक पर एक बाइक पर चार युवक सवार होकर बंगाणा की ओर जा रहे थे, कि इसी दौरान एक शख्स ने बाइक सवार चारों युवकों की फोटो खींचकर पुलिस को सूचित किया। पुुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने नंबर के आधार पर बाइक का चालान कर घर भेज दिया। एसपी अनुपम शर्मा के आदेश पर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चालान किया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें